![]() |
| कादियां में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अवसर पर मुख्यातिथि को सन्मानित करते मैंबर आदि। (ज़ीशान) |
कादियां, 19 अप्रैल (ज़ीशान) – भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान गुलशन वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय ठाकुरद्वारा मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य सह-संयोजक हरजिंदर बिट्टा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी सूर्य भारद्वाज, जिला महासचिव राजू शर्मा, कुलविंदर कौर गोरिया, थॉमस मसीह, कैप्टन अर्जुन सिंह, आंचल, अमित सूद, अतुल महाजन, राजन गोयल, गौरव राजपूत, अश्वनी वर्मा, संदीप, अंकित भाटिया, गौरव खोसला, राजेश कुमार, ओमकार शास्त्री, सोनू सहगल, जसपाल, सतीश सूरी, अनीश, सतीश महाजन, अमरजीत, डिंपल भनोट, राज मल्होत्रा और संदीप शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरजिंदर बिट्टा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं गुलशन वर्मा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के कौशल और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाते हैं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।
