![]() |
| कादियां के बाजवा स्कूल के सी.बी.एस.ई दसवीं परिणाम में शानदार प्रदर्शन वाली विद्यार्थी। (ज़ीशान) |
कादियां, 16 अप्रैल (ज़ीशान) – सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित दसवीं के परिणाम में एस.एस. बाजवा स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए, जिनमें 15 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की।
स्कूल में सुखनूर जोत कौर ने 90 प्रतिशद अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया, हरलीन कौर ने 83 प्रतिशद के साथ दूसरा, मनमीत कौर ने 81 प्रतिशद के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। हरमनप्रीत सिंह 80 प्रतिशद चौथे और हरप्रीत कौर 75 प्रतिशद पांचवें स्थान पर रहे।
विषयवार प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में 95, पंजाबी में 91, हिंदी में 89, सामाजिक विज्ञान में 88 और गणित में 88 अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टर एम.एल. शर्मा (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता), अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ. शालिनी शर्मा और प्रिंसिपल कोमल अग्रवाल ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
