![]() |
| कादियां के बाजवा स्कूल में बैसाखी पर्व मनाते हुए। (ज़ीशान) |
कादियां, 15 अप्रैल (ज़ीशान) – एस.एस. बाजवा स्कूल में बैसाखी का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कविताओं व भाषणों के माध्यम से बैसाखी के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर किया।
कक्षा 5वीं से 8वीं तक की छात्राओं ने कविता गायन प्रस्तुत किया। स्कूल की प्रिंसिपल कोमल अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को अपनी जड़ों और विरासत से जोड़ना है। वहीं डायरेक्टर एम.एल. शर्मा (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) ने इसे किसानों की मेहनत का प्रतीक बताते हुए बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला बताया।
इस मौके पर कोऑर्डिनेटर शालिनी शर्मा, अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, उप-प्रधानाचार्य कपिल शर्मा सहित स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
