कादियां में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

Uploaded Image
कादियां में भाजपा मंडल प्रधान गुलशन वर्मा के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए। (ज़ीशान)

कादियां, 15 अप्रैल (ज़ीशान) – भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान गुलशन वर्मा के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
इस मौके पर महासचिव अश्वनी वर्मा, पूर्व मंडल प्रधान अशोक शर्मा, अमित महाजन, अनीश बलगन, अंकित भाटिया, संजीव मेनन, सतीश पुरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गुलशन वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को मजबूत संविधान देकर सभी को समान अधिकार दिए। वहीं अश्वनी वर्मा ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और शिक्षा पर जोर देने की अपील की। कार्यक्रम में सभी ने उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld