कादियां के अशोक शर्मा श्री सनातन धर्म महावीर दल गुरदासपुर के जिला अध्यक्ष मनोनीत

Uploaded Image
श्री सनातन धर्म महावीर दल के मैंबर कादियां के अशोक शर्मा को अध्यक्ष चुने जाने पर सन्मानित करते हुए। (ज़ीशान)

कादियां, 15 अप्रैल (ज़ीशान) – श्री सनातन धर्म महावीर दल की बैठक बजरंग भवन, किला मंडी बटाला में केंद्रीय अधिकारी जनक राज बावा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अशोक शर्मा (कादियां) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा उन्हें नई कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दिया गया।
इस मौके पर पवन कुमार, रमेश शर्मा, भगवान दास, रामपाल, राजविंदर तिबर, पवन कपिल, राजकुमार, नरेश कपिल (गोल्डी), दीपक सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, चेयरमैन राकेश भाटिया, महासचिव नरिंदर सिंह के साथ नवनियुक्त पदाधिकारी ऋषि गुप्ता (उपाध्यक्ष), भारत भूषण लूथरा (उपाध्यक्ष), सुरेश पठानिया (उपाध्यक्ष), अश्वनी कुमार (सचिव), मीडिया प्रभारी संदीप कुमार तथा सदस्य भवानी सानन, जीवन अग्रवाल, नरिंदर रामपाल, विनोद कुमार और नरेश कुमार भी मौजूद रहे। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld