कादियां में ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान श्री परशुराम जयंती श्रद्धा व धूमधाम से मनाई

Uploaded Image
कादियां में ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान श्री परशुराम जयंती मनाते सभा के अध्यक्ष व मेंबर आदि। (ज़ीशान)

कादियां, 19 अप्रैल (ज़ीशान) –  श्री परशुराम भवन में ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान श्री परशुराम जयंती श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। सभा के प्रधान अरुण शर्मा ने बताया कि संगत के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रातः हवन किया गया, उसके बाद ध्वज चढ़ाने की रस्म अदा की गई और दोपहर तक सत्संग हुआ। सत्संग में संगत ने भजनों का गुणगान किया।
अरुण शर्मा ने सभा के सदस्यों व सेवादारों को सिरोपे देकर सम्मानित किया और सभी को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत संगत में प्रभु के नाम का अटूट लंगर वितरित किया गया।
इस मौके पर सचिव संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष अरुण तेजपाल, डॉ. मंगत राम, विद्या सागर, डॉ. पवन कुमार, अनिल शर्मा, शाम मुरारी, अविनाश, तारा चंद, निर्मल कालिया, राजीव शर्मा, अभिषेक शर्मा, तरसेम रानी, रमा कुमार, टीनू शर्मा, वीनू शर्मा, रजनी शर्मा, रीटा शर्मा, वीना शर्मा, रजनी शर्मा, शवि शर्मा, हीना शर्मा, संतोष रानी, रचना शर्मा, सतीश शर्मा, विजय कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld