कादियां के बाजवा स्कूल में कौशल शिक्षा हुई शुरू

कादियां के बाजवा स्कूल में कौशल शिक्षा में भाग लेते विद्यार्थी। (ज़ीशान)

कादियां, 16 मार्च (ज़ीशान) – एस.एस. बाजवा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई बोर्ड के निर्देशों के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कौशल शिक्षा (स्किल एजुकेशन) शुरू कर दी गई है। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उठाया गया है, जिसके अनुसार विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल भी सिखाया जाएगा।
स्कूल के डायरेक्टर एम.एल. शर्मा (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) ने कहा कि इस पहल से बच्चों को भविष्य में रोजगार और जीवन कौशल सीखने में मदद मिलेगी। स्कूल अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा और कोऑर्डिनेटर डॉ. शालिनी शर्मा ने बताया कि यह शिक्षा विदेश जाने वाले और देश में ही काम करने वाले दोनों प्रकार के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगी।
प्रधानाचार्य कोमल अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कम से कम एक स्किल विषय चुनना अनिवार्य होगा। इस नई पहल को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld