| भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. अजय छाबड़ा को शिवसेना समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष न्युक्ति करते राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज आदि। (ज़ीशान) |
कादियां, 2 मार्च (ज़ीशान) – कादियां की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार छाबड़ा ने भाजपा को छोड़कर शिवसेना समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कमलेश भारद्वाज ने कहा कि डॉ. छाबड़ा एक ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय तक जनसेवा के क्षेत्र में योगदान दिया है। उन्होंने इसे एक मजबूत कार्यकर्ता की "घर वापसी" बताते हुए कहा कि उनके अनुभव से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी। इस दौरान पार्टी नेतृत्व ने डॉ. अजय कुमार छाबड़ा को शिवसेना समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा भी की।
उन्होंने बताया कि पार्टी का गठन वर्ष 1981 में हुआ था और इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू-सिख एकता को मजबूत करना तथा आतंकवाद और नशे के खिलाफ संघर्ष करना है। डॉ. अजय कुमार छाबड़ा ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर काम करेंगे।
इस अवसर पर राजीव महाजन (राष्ट्रीय प्रभारी, शिक्षा समाजवादी), राहुल कुमार (जिला उप-प्रधान), गुरप्रीत सिंह लवली (सिटी प्रेसिडेंट), संदीप कुमार (तहसील प्रधान), सुखविंदर सिंह बिट्टू, राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र वर्मा, बबलू कुमार काका, संजीव भल्ला, पवन कुमार काका, बलविंदर सिंह लड्डू चूहेवाल, गगन ततला, मुखविंदर सिंह राजू, राजेंद्र कपूर, मनप्रीत, बलविंदर, हनी सिंह, मंगा भाटिया, दीपक, कपूर, महावीर, नवदीप नोना सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।