कादियां की विभिन्न मस्जिदों में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, विश्व शांति का दिया संदेश

कादियां में ईद के मौके पर कादियां के विधायक प्रताप सिंह बाजवा, डी.एस.पी हरीश बहल, आप नेता जगरूप सेखवां, कलसी,  भाजपा नेता फतेहजंग सिंह बाजवा, मुसलिम भाईओं को बधाई देते हुए। (ज़ीशान)

कादियां, 21 मार्च (ज़ीशान) – कादियां की विभिन्न मस्जिदों में आज ईद-उल-फितर की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाज़-ए-ईद के दौरान बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने भाग लिया और देश व दुनिया में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं की गईं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ईद का त्योहार हमदर्दी, गरीबों की मदद और इंसानियत से मोहब्बत का संदेश देता है। रमज़ान के बाद ईद का दिन इस बात का संकल्प लेने का दिन है कि मुसलमान इबादत के साथ-साथ बंदों के हक भी अदा करें।
इस मौके पर जमात के संस्थापक और वर्तमान खलीफा के ईद संदेश भी पढ़कर सुनाए गए। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और विश्व शांति व भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं।
ईद के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक और धार्मिक दलों के नेताओं ने भी लोगों को बधाई दी।


Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld