| कादियां में प्रभात फेरी के दौरान विक्की भाटिया परिवार का सम्मान करते अध्यक्ष अरविंद जुल्का तथा भगवान शिव का गुणगान करते शिव भक्त। (ज़ीशान) |
कादियां, 12 फ़रवरी (ज़ीशान) – शिवाला मंदिर कादियां की प्रबंधक समिति और संगत के सहयोग से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई। व्हाइट एवेन्यू स्थित विक्की भाटिया के निवास पर प्रभात फेरी के पहुंचने पर संगत ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद मोहन जुल्का और महासचिव विश्व गौरव ने बताया कि शिव भक्तों ने भगवान शिव का गुणगान किया और संगत में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक समिति द्वारा सेवेदार विक्की भाटिया सहित अन्य सेवाकारों को सिरोपाव भेंट कर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि सुबह की प्रभात फेरियां 14 फ़रवरी तक जारी रहेंगी और 14 फ़रवरी की शाम शिवाला मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि का पर्व 15 फ़रवरी को मनाया जाएगा।
इस अवसर पर जोगिंदरपाल बिट्टू, जगमोहन सरना, वरिंदर खोसला, राज कुमार जुल्का, नरेश अरोड़ा, सुखदेव सिंह, रमन, कुलदीप सिंह, परवीन महाजन, दीपक भाटिया, टीटू, बलविंदर कुमार, नरेश कुमार, भूषण लाल, पंडित प्रमोद सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।