कादियां में दो चोरों ने की मोटरसाइकिल चोरी, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

चोरी संबंधी जानकारी देता पवन कुमार, सीसीटीवी में कैद चोर। (ज़ीशान)

कादियां, 7 जनवरी (ज़ीशान) –  कादियां में चोरों के होंसले इतने बुलंद हो चुके है की भरे बज़ार, सक्योरटी और सीसी टीवी कैमरों की मौजूदगी का भी उन्हें कोई ख़ौफ़ नहीं रहा। कादियां निवासी पवन कुमार पुत्र तरसेम लाल ने बताया की वह अशोक ज्वैलर्स की दुकान में काम करता है, उसने अपनी मोटरसाइकिल नंबर PB-09-T-4723 दुकान के साथ खड़ी कर रखी थी। दुकान बंद करके जब घर जाने लगा तो वहां मोटर साइकिल नहीं थी, चोरी हो गई थी।
चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई मोटरसाइकिलें चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे लोगों में डर और रोष का माहौल है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld