बाजवा स्कूल में 'उड़ान नए सपनों की ओर' थीम पर 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

बाजवा स्कूल में विदाई समारोह के दौरान 12वीं कक्षा के विद्यार्थी अपने शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के साथ ग्रुप फोटो में (ज़ीशान)

कादियां, (ज़ीशान) - एस.एस. बाजवा स्कूल में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के अपने सीनियर्स के लिए एक शानदार फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। समारोह की थीम 'उड़ान नए सपनों की ओर' रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत 11वीं के छात्रों और अध्यापकों ने 12वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और फूलों की वर्षा कर स्वागत करते हुए की। मंच का संचालन रिद्धिमा और नवदीप ने किया। इस दौरान 11वीं कक्षा के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और सीनियर्स के लिए मजेदार गेम्स भी खिलवाईं। बेहतरीन प्रदर्शन और व्यक्तित्व के आधार पर नवकीरत सिंह को 'मिस्टर फेयरवेल', प्रभशान कौर को 'मिस फेयरवेल', मनपाल सिंह को 'मिस्टर पर्सनालिटी', शुभप्रीत कौर को 'मिस पर्सनालिटी', अनमोलप्रीत कौर को 'ऑल राउंडर' तथा रमनप्रीत सिंह को 'बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया। स्कूल डायरेक्टर और नेशनल अवार्डी श्री एम.एल. शर्मा ने छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किए और कहा कि निरंतर प्रयास और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, को-ऑर्डिनेटर शालिनी शर्मा, प्रिंसिपल कोमल अग्रवाल और वाइस प्रिंसिपल कपिल शर्मा ने भी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में 12वीं के छात्रों ने भावुक होते हुए जूनियर्स द्वारा दिए गए सम्मान और शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।


إرسال تعليق

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld