बाजवा स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मेगा ओलंपिया कोम्बैट 2025 आयोजित

कादियां में बाजवा स्कूल के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय मेगा ओलंपिया कोम्बैट में भाग लेने के उपरांत स्कूल प्रबंधको के साथ। (ज़ीशान)

कादियां, 3 फ़रवरी (ज़ीशान)-  एस.एस. बाजवा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मेगा ओलंपिया कोम्बैट 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गणित, विज्ञान, जी.के.और अंग्रेजी विषयों में कक्षा 1 से 10 तक के करीब 100 छात्रों ने भाग लिया। कक्षा 6 की छात्रा नव्या जैन को जी.के. विषय में स्टेट अवार्ड मिला। 82 विद्यार्थियों को स्कूल चैंपियनशिप प्रमाण पत्र, जबकि 18 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सुश्री रूबी को प्रेरक शिक्षक पुरस्कार और श्री अरुण तेजपाल को जिला गुरदासपुर का सर्वश्रेष्ठ कोऑर्डिनेटर सम्मान मिला। स्कूल को अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
स्कूल डायरेक्टर एम.एल. शर्मा (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य कोमल अग्रवाल को बेस्ट गोल्डन प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
स्कूल अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा और कोऑर्डिनेटर शालिनी शर्मा ने पूरे एस.एस. बाजवा परिवार को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कपिल शर्मा और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

إرسال تعليق

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld