अहमदिया यूथ विंग कादियां ने लगाया निःशुल्क मेडिकल व रक्तदान शिविर

कादियां में अहमदिया यूथ विंग द्वारा लगाए निःशुल्क मेडिकल व रक्तदान शिविर दौरान रक्तदानी व प्रबंधक। (ज़ीशान)

कादियां, 16 फरवरी (ज़ीशान)– अहमदिया यूथ विंग कादियां (ख़ुद्दामुल अहमदिया) द्वारा सरब सुख अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क मेडिकल और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 6 डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने न्यूरो सर्जरी, हृदय रोग और बाल रोग से संबंधित मरीजों की जांच की तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।
शिविर के दौरान 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई, जबकि 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन यूथ विंग भारत के अध्यक्ष नियाज़ नाइक ने किया। इस अवसर पर सैयद सरजील अहमद (अध्यक्ष, यूथ विंग कादियां), नासिर वहीद (प्रशासक, नूर अस्पताल) और शरीफ कौसर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यूथ विंग ने कहा कि संस्था सदैव मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।

إرسال تعليق

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld