कादियां में महाशिवरात्रि के संबंद में 14 को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

कादियां में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों की जानकारी देते शिवाला मंदिर कमेटी के सदस्य व सेवादार। (ज़ीशान)

कादियां, 29 जनवरी (ज़ीशान)- महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कादियां स्थित पुरातन शिवाला मंदिर में मंदिर कमेटी के प्रधान अरविंद मोहन जुल्का की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्व को श्रद्धा और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कमेटी द्वारा कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की गई।
प्रधान अरविंद मोहन जुल्का ने बताया कि संगत के सहयोग से 4 फरवरी से 14 फरवरी तक प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। 13 फरवरी को दोपहर 2 बजे मंदिर परिसर में मेहंदी की रस्म होगी। 14 फरवरी सुबह 8:30 बजे शिव पुराण पाठ और शाम 4 बजे शिवाला मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस मंदिर पहुंचेगी।
15 फरवरी को सुबह 10 बजे हवन यज्ञ, दोपहर 12 बजे झंडा पूजन तथा महिलाओं का सत्संग आयोजित किया जाएगा। रात 8 बजे से 12 बजे तक विशेष सत्संग होगा। 16 फरवरी को सुबह हवन के बाद दोपहर 1 बजे शिव भंडारा लगाया जाएगा।
इस अवसर पर महासचिव विश्व गौरव, वरिंदर प्रभाकर, जोगिंदरपाल बिट्टू, जगमोहन सरना, वरिंदर खोसला, राज कुमार जुल्का, नरेश अरोड़ा, सुखदेव सिंह, रमन, कुलदीप सिंह, परवीन महाजन, दीपक भाटिया, टीटू, बलविंदर कुमार, नरेश कुमार, भूषण लाल, पंडित प्रमोद सहित अन्य कमेटी सदस्य और सेवादार उपस्थित रहे।


Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld