राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा धार्मिक सम्मेलन का आयोजन, विभिन्न धर्मो के नेताओं ने लिया भाग

कादियां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित धार्मिक सम्मेलन में भाग लेते विभिन्न धर्मो के वक्ता आदि। (ज़ीशान)

कादियां, 27 जनवरी (ज़ीशान)- गत रात्रि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्थानीय एक पैलेस में धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं समाजसेवियों ने अपने-अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार विलियम भाटिया ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बुद्ध धर्म ग्रहण करने की प्रेरणादायक घटना, बाबा नामदेव जी के जीवन से जुड़ी कथाएँ तथा मातृभाषा के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाई राजेंद्र सिंह जी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से संबंधित ऐतिहासिक तथ्यों को साझा किया। वहीं मुख्य अतिथि गुरविंदर वेधाता ने आचार्य गुरुओं के जीवन से शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता पर विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन (शमा रोशन) के साथ किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित अतिथियों को दोशाला भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में बलविंदर सिंह, कुलविंदर कौर गोराया (जिला वाइस प्रधान, भारतीय जनता पार्टी), अश्वनी वर्मा, वरिंदर खोसला, डॉ. कमल ज्योति शर्मा, गौरव खोसला, नगर कौंसिल प्रधान नेहा के पति जोगेंद्र पाल नंदू, राजेश खोसला, वरिंदर सिंह बेदी, प्रदीप कुमार, विपिन प्रेशर, अमित सनातनी, पंडित अशोक शर्मा, मुकेश वर्मा, सतीश, मोतीलाल भगत, ओमकार, जोगिंदर पाल भुट्टो, दर्शन सिंह भाटिया, गगनदीप सिंह गिन्नी भाटिया, पवन कुमार, जीटर वीरू, सेठ दिनेश अब्रॉल, अनीश बलगन, संजू सेठ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld