कादियां में उत्साह और जोश के साथ मनाई गई लोहड़ी व मकर संक्रांती

कादियां में लोहड़ी के मौके पर पतंग उड़ाते हुए बच्चियां व अन्य (ज़ीशान)

कादियां, 14 जनवरी (ज़ीशान)- कादियां में लोहड़ी व मकर संक्रांती का पर्व बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कल और आज भी घरों की छतों पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर पतंगबाजी का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान छतों पर उत्साह और मस्ती का माहौल देखने को मिला।
पतंगबाजी का जुनून:
बच्चे और युवा अपने-अपने तरीके से पतंगबाजी में व्यस्त दिखे। कुछ छोटे बच्चे अपनी पतंग उड़ाने के लिए अपने बड़ों से मदद मांगते नजर आए। रंग-बिरंगी पतंगों से पूरा आसमान सजा हुआ था। वहीं, कुछ परिवारों ने डीजे साउंड और माइक के जरिए छतों पर मस्ती और नाच-गाने का माहौल बनाया।
लोहड़ी और आज मकर संक्रांती पर जिन घरों में खुशियां थीं, वहां विशेष रूप से त्योहार जैसा माहोल था।


Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld