| फ़ोटो: सतिगुरु श्री बावा लाल जी। (ज़ीशान) |
कादियां, 19 जनवरी (ज़ीशान)- सतगुरु श्री बाबा लाल दयाल जी के 671वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर पंजाब सरकार ने जिला गुरदासपुर में 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है। यह मांग कादियां से उठी गई थी, जिसे जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार तक पहुंचाया गया और अब इसे स्वीकार कर लिया गया है।
स्थानीय मंदिर बाबा लाल जी के सेवेदार करतारचंद तारा ने बताया कि 20 जनवरी को दरबार श्री ध्यानपुर धाम में प्रकाशोत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कादियां सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं और देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर दरबार में नतमस्तक होने पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा लाल जी के प्रति हर धर्म के लोगों में गहरी आस्था है और इस दिन का माहौल बड़े मेले जैसा होता है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय छुट्टी की मांग की गई थी, जिसे सरकार ने मंजूरी देकर पूरा किया है।
छुट्टी की घोषणा होने पर करतारचंद तारा, प्रधान मंदिर कमेटी सुरिंदर भाटिया, पूर्व नगर कौंसल प्रधान नरिंदर भाटिया और श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन व पंजाब सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि इस फैसले से संगत को बिना किसी बाधा के धार्मिक समागम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।