| भाजपा जिला गुरदासपुर अध्यक्ष (ओबीसी) नियुक्त होने पर गौरव राजपूत को सम्मानित करते हुए भाजपा नेता। (ज़ीशान) |
कादियां, 15 जनवरी (ज़ीशान)- भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर के अध्यक्ष बघेल सिंह ने जिला भाजपा टीम की घोषणा करते हुए कादियां भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान एवं युवा नेता गौरव राजपूत को भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर का अध्यक्ष (ओबीसी) नियुक्त किया।
सरदार बघेल सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, माझा जोन प्रभारी राकेश राठौर, लोकसभा हलका इंचार्ज दिनेश बब्बू और जिला प्रभारी सुरज भारद्वाज से विचार-विमर्श के बाद गौरव राजपूत की नियुक्ति की गई। उन्होंने कहा कि गौरव राजपूत पार्टी के प्रति निष्ठावान और अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं।
गौरव राजपूत इससे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री, युवा मोर्चा प्रदेश स्पोर्ट्स इंचार्ज, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
नियुक्ति के बाद गौरव राजपूत ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करेंगे। इस घोषणा से क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बघेल सिंह, जिला प्रभारी सुरज भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, गुरमीत कौर, विनय चौधरी, राजन गोयल, अतुल महाजन, जिला महामंत्री राजू पंडित, विकास गुप्ता, बलविंदर सिंह बिट्टू, जिला सचिव मनजींदर सिंह (गोल्डी), कादियां मंडल के पूर्व महामंत्री रजनीश महाजन, सतीश सुरी, काहनूवान के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय चंदेल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।