कादियां में 77वाँ गणतंत्र दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया गया

कादियां में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण करते हुए। (ज़ीशान)

कादियां, 27 जनवरी (ज़ीशान)- कादियां में 77वाँ गणतंत्र दिवस विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह तिरंगा फहराया गया और देशभक्ति के गीत गूंजते रहे।
नगर कौंसिल मैदान में प्रधान नेहा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान के मूल्यों पर प्रकाश डाला। तालीम-उल-इस्लाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल सादिया अफ़रोज़ ने ध्वजारोहण किया और विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
जामिया अहमदिया में मंसूर अहमद मस्रूर और अहमदिया यूथ विंग के अध्यक्ष नियाज़ नाइक ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रमों के दौरान युवाओं से संविधान का पालन करने और देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld