| कादियां के बाजवा स्कूल में गणतंत्र दिवस के संबंद में ध्वजारोहण करते प्रधानाचार्या कोमल अग्रवाल,उप प्रधानाचार्य कपिल शर्मा, स्टाफ़ वियार्थी आदि।(ज़ीशान) |
कादियां, 24 जनवरी (ज़ीशान)- स्थानीय एस.एस. बाजवा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय की प्रधानाचार्या कोमल अग्रवाल व उप प्रधानाचार्य कपिल शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर एम.एल. शर्मा (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता), अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. शालिनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराया और उन्हें सच्चा व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों कक्षा 6वीं से कक्षा 9वीं की लड़कियों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों में देश के प्रति प्रेम, एकता और अखंडता की झलक साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती कोमल अग्रवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करते हैं और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग बनाते हैं। समारोह का समापन जय हिंद के नारों की गूँज के साथ हुआ।