| गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते विजीलेंस अधिकारी। (ज़ीशान) |
कादियां, 22 नवंबर (ज़ीशान) – पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम-कम-एसडीएम बटाला विक्रमजीत सिंह पांथे को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपी के पास से 13,50,000 रुपए की अतिरिक्त राशि भी बरामद की गई, जिसका वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
मामले की पृष्ठभूमि:
विजीलेंस ब्यूरो के अनुसार, शिकायतकर्ता ने नगर निगम बटाला के तहत सड़क मरम्मत और पैचवर्क का काम किया था। उसके दो बिल 1,87,483 और 1,85,369 कुल मिलाकर 3,72,852 बकाया थे। बिल पास करवाने के लिए कमिश्नर पांथे ने उससे 10 प्रतिशद कमीशन, यानी 37,000 रिश्वत की मांग की।
इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने एक लाइट एंड साउंड शो से जुड़ा कार्य भी किया था, जिसके 1,81,543 बकाया थे। इस संबंध में एसडीओ रोहित उप्पल ने भी कमिश्नर के निर्देशों पर 9 प्रतिशद कमीशन मांगा।
शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत देने से इनकार करने पर उसने विजीलेंस ब्यूरो गुरदासपुर यूनिट में शिकायत दर्ज करवाई।
रंगे हाथों गिरफ्तारी:
दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में बिछाए गए जाल के तहत, विक्रमजीत सिंह पांथे को 50 हजार रुपए लेते समय ही पकड़ लिया गया।
आगे की कार्रवाई:
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। आगे की जांच जारी है।