![]() |
जन क्रांति संघ के राष्ट्रीय कोर कमेटी का अध्यक्ष गुरमीत जंगी जानकारी देते हुए। (ज़ीशान) |
कादियां, 11 मई (ज़ीशान): जन क्रांति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.एन. खरबिंदल ने कादियां के गुरमीत सिंह जंगी को राष्ट्रीय कोर कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर जंगी ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य एजेंडा नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना तथा गरीबी को खत्म करना है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में नशे की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है और इसके खात्मे के लिए पार्टी बड़े स्तर पर अभियान चलाएगी।
उन्होंने आने वाले नगर निगम और विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार उतारने की योजना के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि पार्टी आम लोगों के हकों के लिए संघर्ष करेगी। जंगी ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए ईमानदार प्रणाली बेहद जरूरी है। इस मौके पर पार्टी की नेशनल लीडर मुस्कान भी उपस्थित थीं।
