![]() |
| बाजवा स्कूल की पूर्व छात्रा सुकृति कौशल जो एम.बी.बी.एस पास कर डाक्टर बनी। (ज़ीशान) |
कादियां, 2 मई (ज़ीशान) – एस.एस. बाजवा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा सुकृति कौशल ने एम.बी.बी.एस परीक्षा शानदार अंकों से उत्तीर्ण कर स्कूल, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सुकृति कौशल पुत्री राकेश कुमार माता प्रिं. डॉ. सुनीता कौशल ने वर्ष 2020 में स्कूल से मेडिकल स्ट्रीम में 12वीं पास की थी और बाद में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से एम.बी.बी.एस पूरा किया। अब वह डॉ. सुकृति कौशल बनकर समाज सेवा के लिए तैयार हैं।
डायरेक्टर एम.एल. शर्मा नैशनल अवार्डी, चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ. शालिनी शर्मा और प्रिंसिपल कोमल अग्रवाल ने सुकृति कौशल को बधाई देते हुए इसे स्कूल के लिए गर्व की बात बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
