कादियां में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Uploaded Image
कादियां में भाजपा मंडल प्रधान व कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते हुए। (ज़ीशान)

कादियां, 5 मई (ज़ीशान): देश के विभिन्न राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की खुशी में कादियां में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार जश्न मनाया गया। प्रभाकर चौक में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी का इज़हार किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान गुलशन शर्मा ने कहा कि जिस तरह पार्टी ने इन राज्यों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है, उसी तरह आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा मजबूत प्रदर्शन करेगी और जनता का विश्वास जीतेगी।
कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मंडल प्रधान गुलशन वर्मा, पूर्व मंडल प्रधान अशोक शर्मा, कमल ज्योति, जोगिंदर पाल भुट्टो, गौरव राजपूत, महासचिव अश्विनी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलविंदर कौर गोराया, सतीश सूरी, पंडित ओंकार शास्त्री, अंकित भाटिया, अनीश बलगन, संदीप भगत, गोरी खोसला, अमित महाजन, विकास शर्मा, रजनीश महाजन और डिंपल भनोट सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भविष्य में भी इसी तरह की जीत की उम्मीद व्यक्त की।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld