सरकारी स्कूल वडाला ग्रंथियां का 12वीं का परिणाम रहा शानदार, मनमीत कौर ने 96 प्रतिशत से मारी बाजी

Uploaded Image
सरकारी स्कूल वडाला ग्रंथियां की 12वीं कक्षा की छात्रा मनमीत कौर को सम्मानित करते हुए। (ज़ीशान)

कादियां, 14 मई (ज़ीशान): पंजाब बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वडाला ग्रंथियां का प्रदर्शन शानदार रहा। स्कूल की छात्रा मनमीत कौर पुत्री कुलदीप सिंह निवासी कादियां ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया और स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
स्कूल के प्रिंसिपल श्री राम लाल ने बताया कि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का मान बढ़ाया है। परिणाम घोषित होने के बाद मनमीत कौर और उनके पिता का स्कूल पहुंचने पर सम्मान किया गया।
मनमीत कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन को देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld