![]() |
| कादियां में भाजपा मंडल प्रधान गुलशन वर्मा की अगुवाई में नए सदस्यों को पार्टी में शामिल करते हुए। (ज़ीशान) |
कादियां, 13 मई (ज़ीशान): भारतीय जनता पार्टी मंडल कादियां को उस समय और मजबूती मिली जब समाज सेवक राकेश कुमार सल्होत्रा और सुखबीर सिंह बाजवा अपने साथियों सहित मंडल प्रधान गुलशन वर्मा की अगुवाई में भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कुलविंदर कौर गुराया और अन्य नेताओं ने नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान राकेश कुमार सल्होत्रा को वार्ड नंबर 2 से नगर कौंसिल के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित किया गया। सल्होत्रा ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास, साफ-सुथरे प्रशासन और जनकल्याण के लिए कार्य करेंगे।
इस मौके पर जरनैल सिंह लक्की, गुरमुख सिंह, हरपाल सिंह, अशोक शर्मा, वरिंदर खोसला, अश्वनी वर्मा, सतीश सूरी, राजकुमार, युवा मोर्चा प्रधान अर्जुन भट्टी, संजीव मेनन, आंचल, अमित महाजन, जोगिंदर पाल भुट्टो और अनीश बलगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि लोग पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय हित से प्रभावित होकर लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं और आने वाले चुनावों में भाजपा को पूरा जनसमर्थन मिलेगा।
