कादियां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

कादियां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा मंडल प्रधान आदि। (ज़ीशान)

कादियां, 23 मार्च (ज़ीशान) – भारतीय जनता पार्टी कादियां की ओर से मंडल प्रधान गुलशन वर्मा के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।
मंडल प्रधान गुलशन वर्मा ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि इन महान वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ादी दिलाने में अमूल्य योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
वहीं, महासचिव अश्विनी वर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगत सिंह का जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को उनके विचारों और सिद्धांतों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर महासचिव अश्विनी वर्मा, ओबीसी सेल के प्रधान सचिन, अनीश बलगन, राजकुमार, अंकित भाटिया, संदीप, संजीव भाटिया, विशाल महाजन, दीपु वर्मा तथा दलजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld