| कादियां में श्री रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल विभिन्न धर्मों और राजनीतिक पार्टियों के नेता व शामिल झांकियां। (ज़ीशान) |
कादियां, 26 मार्च (ज़ीशान) – श्री रामनवमी का पवित्र पर्व कादियां में श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और भजन-कीर्तन कर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर लंगर लगाए गए।
इस अवसर पर श्री ठाकुर द्वारा मंदिर से प्रधान नरेश अरोड़ा की अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सुंदर झांकियां, धार्मिक नारे और भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों और गलियों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
समारोह के दौरान विश्व शांति, भाईचारे और देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की गई तथा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक नेताओं ने एकता और सद्भाव का संदेश दिया। इस मौके पर अहमदिया मुस्लिम समुदाय सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी भाग लिया।
शोभा यात्रा में तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, प्रताप सिंह बाजवा, गुरइकबाल सिंह माहल सहित कई राजनीतिक और समाजसेवी नेता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए।