| कादियां स्थित मीनारा-तुल-मसीह का दृश्य। (ज़ीशान) |
कादियां, 23 मार्च (ज़ीशान) – जमात अहमदिया के स्थापना दिवस यौमे मसीह मौऊद के अवसर पर आज कादियां की विभिन्न मस्जिदों में विशेष जलसों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बताया कि 23 मार्च 1889 को हज़रत मिर्ज़ा गुलाम अहमद कादियानी ने जमात अहमदिया मुस्लिमा की स्थापना की थी, जब 40 लोगों ने बैअत कर नेक जीवन का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि 137 वर्षों में जमात अहमदिया अपनी अमन और मानवता की शिक्षाओं के कारण 200 से अधिक देशों में फैल चुकी है। इस अवसर पर देश की तरक्की और विश्व शांति के लिए विशेष दुआएं भी की गईं।