| कादियां के बाजवा स्कूल में विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण करते स्कूल प्रबंधक आदि। (ज़ीशान) |
कादियां, 10 मार्च (ज़ीशान) – एस.एस. बाजवा मेमोरियल पब्लिक स्कूल कादियां में वार्षिक परिणाम घोषित करते हुए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रबंधन द्वारा सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद जूनियर विंग के बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य कोमल अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। स्कूल के डायरेक्टर एम.एल. शर्मा (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) ने बताया कि इस वर्ष स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा और बच्चों को आगे भी मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर एम.एल. शर्मा (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) ने स्कूल कोऑर्डिनेटर डॉ. शालिनी शर्मा, अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य कोमल अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य कपिल शर्मा, हेडमिस्ट्रेस तजिंदर शर्मा, हेडमिसस्ट्रेस जी.एस. बाजवा अनीता बाजवा, ट्रांसपोर्ट इंचार्ज सतनाम सिंह को सम्मानित किया गया।