| समाजसेवी अकील सहारनपुरी डी.जी.पी(स्पेशल) डॉ. अर्पित शुक्ला को अपनी रचना सुनाते हुए। (ज़ीशान) |
कादियां, 6 मार्च (ज़ीशान) – जाने-माने समाजसेवी अकील सहारनपुरी ने पंजाब के डी.जी.पी(स्पेशल) लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अर्पित शुक्ला से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देशभक्ति पर आधारित अपनी एक कविता भी उन्हें सुनाई।
मुलाकात के दौरान अकील सहारनपुरी ने कहा कि पंजाब में डॉ. अर्पित शुक्ला का कार्य सराहनीय है। उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण पंजाब पुलिस कई गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि जिस पंजाब को कभी ड्रग्स की "छठी नदी" कहा जाता था, वहां अब नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर कई ड्रग तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है और स्थिति पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है।
अकील सहारनपुरी ने कहा कि डॉ. अर्पित शुक्ला के बेहतर प्रबंधन और नेतृत्व के कारण पंजाब को यह सफलता मिली है। इस मौके पर उन्होंने उन्हें होली के पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।