![]() |
कादियां के बाबा भैरव नाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु। (ज़ीशान) |
कादियां, 23 जुलाई (ज़ीशान): श्री बाबा भैरव नाथ मंदिर मेन बाजार कादियां की ओर से श्री भैरव नाथ जी की मूर्ति स्थापना दिवस समिति के सदस्यों और शहरवासियों के सहयोग से बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर श्री काली द्वार मेन बाजार कादियां की कीर्तन मंडली तथा प्रसिद्ध धार्मिक गायक मोती लाल जी भगत, भगत सूरज जी, गौरव भनोट, मोती लाल टेलर आदि ने भैरव बाबा जी के भजनों एवं माता रानी की भेंटों का गुणगान किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री भैरव बाबा जी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दूध का लंगर तथा विभिन्न प्रकार के प्रसाद की सेवा भी की गई।
इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र कुमार भाटिया के अलावा चेयरमैन राजिंदर कुमार भाटिया, प्रधान पवन कुमार भामड़ी, उपप्रधान अमित कुमार भाटिया, डॉ. तिलक राज घुम्मण, पवन कुमार भाटिया (प्रधान, मंदिर श्री काली द्वारा), अशोक कुमार नैयर, सुरिंदर भाटिया, वीरू सेठ, अमित गुप्ता, शाम सुंदर शर्मा, बब्बल महाजन, विनोद कुमार, रजत महाजन, डिंपल वर्मा, वरिंदर कुमार महाजन, अनीश बल्लगन, राहुल जोजड़ा, पंकज सिंह, राहुल मेहरा, सतनाम सिंह भाटिया, दमनप्रीत सिंह, अनिल गुप्ता, रोहित गुप्ता, रोहित भनोट, युवराज सलोत्रा, सुज्जल सहदेव, लेडी सेवक सभा की ओर से प्रिया भाटिया, पूर्ण चंद पुरी, अमित शर्मा, हीरा लाल, राजू ढोलक मास्टर, सोनू, विशाल बल्लगन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
