श्री सनातन धर्म लोक भलाई संस्था सभा की 5 सदस्यीय समिति का गठन

सभा के सभी सदस्यों ने श्री नरेश कुमार जी को सरोपा भेंट कर सम्मानित करते हुए। (ज़ीशान)

कादियां, 6  जुलाई (ज़ीशान): श्री सनातन धर्म लोग भलाई संस्था सभा की बैठक मन्दिर श्री ठाकुर द्वारा हिन्दू मुहल्ला कादियां में हुई जिसमें सभा के अध्यक्ष श्री नरेश कुमार अरोड़ा जी ने शारीरिक अवस्था ठीक ना होने के कारण अपना त्यागपत्र सभा के वरिष्ठ सदस्यों को दिया जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया एवं नरेश जी के कार्यों की सराहना की आगे भी उन्होंने स्वास्थ्य ठीक होने पर मन्दिर के निर्माण आदि कार्यों में योगदान देने का आश्वासन दिया सभा के वरिष्ठ सदस्यों अशोक शर्मा जी एवं वीरेंद्र प्रभाकर ने सभा को सुचारू ढंग से चलाने के लिए पाँच सदस्यीय कमेटी का गठित किया जिसमें 
श्री राज कुमार जी जुल्का, श्री राजेश कुमार जी खोसला, श्री राजीव कुमार जी भाटिया, श्री दिनेश कुमार जी अबरोल, श्री संजीव कुमार जी सेठ यह सभी सदस्य आपसी सहमति से सभा का संचालन करेंगे एवं इन सभी नवनियुक्त सदस्यों ने सभा को सुचारू से चलाने के लिए श्री अशोक शर्मा एवं वीरेंद्र प्रभाकर को आग्रह किया कि वह समय समय पर अपनी सेवाएँ सभा को देंगे एवं आगामी त्योहार श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को अच्छे तरीक़े से मनाएँगे अंत में सभा के सभी सदस्यों ने श्री नरेश कुमार जी को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld