![]() |
| कादियां में भाजपा मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा पर गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व मानते हुए। (ज़ीशान) |
कादियां, 30 जुलाई (ज़ीशान): गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा मंडल कादियां ने मंडल प्रधान गुलशन वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय श्री गुरु रविदास मंदिर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक समारोह आयोजित किया। इस दौरान गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मंडल प्रधान गुलशन वर्मा ने कहा कि गुरु रविदास जी ने मानवता, समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाओं को अपनाकर ही समरस एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर अश्विनी वर्मा, अनीश ब्लग्गन, ओंकार शास्त्री, सतीश सूरी, हेडमास्टर गुरबचन सिंह, हेडमास्टर राजेंद्र सिंह, सिमरन सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
