पासपोर्ट सेक्टर में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए परविंदर कुमार शर्मा सम्मानित


Uploaded Image
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा परविंदर कुमार शर्मा को सम्मानित करते हुए। (ज़ीशान)

कादियां, 19 जून (ज़ीशान): पासपोर्ट सेक्टर में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने और देशभर में सर्वाधिक कार्य निष्पादन के लिए आर.पी.ओ जालंधर में तैनात असिस्टेंट सुपरवाइजर ग्रांटिंग ऑफिसर परविंदर कुमार शर्मा को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा प्रतिष्ठित कॉमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन, चाणक्यपुरी में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया। परविंदर कुमार शर्मा ने अपने सेवा काल के दौरान विभिन्न पासपोर्ट सेवा केंद्रों में कार्य करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद परविंदर कुमार शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए, उनके परिवार तथा पासपोर्ट विभाग के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर) को देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व और बेहतर प्रबंधन के कारण आर.पी.ओ जालंधर ने देशभर में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि पूरी टीम पासपोर्ट कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए आम लोगों को तेज और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld