![]() |
| ठाकुर द्वारा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा संबंधी जानकारी देते नरेश कुमार। (ज़ीशान) |
कादियां, 30 जून (ज़ीशान): ठाकुर द्वारा मंदिर कमेटी, कादियां के अध्यक्ष नरेश कुमार ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह मंदिर कमेटी की किसी भी गतिविधि में भाग नहीं लेंगे और 1 जुलाई 2026 से कमेटी के किसी भी प्रकार के लेन-देन अथवा प्रबंधन संबंधी कार्यों के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
नरेश कुमार गुरु नानक मोहल्ला कादियां निवासी स्वर्गीय श्री राम मूर्ति अरोड़ा के पुत्र हैं। वह शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं और लंबे समय से धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान और ईमानदार छवि के कारण शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं द्वारा उनका सम्मान किया जाता रहा है।
