फरीदाबाद में स्वर्णकार नेतृत्व संगम, एकता और अधिकारों की मांग पर दिया जोर

फरीदाबाद में स्वर्णकार नेतृत्व संगम में शामिल मुख्यातिथि गणमान्य लोग उपस्थित। (ज़ीशान)

कादियां, 5 अप्रैल (ज़ीशान) –  अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने बताया कि बीते दिन फरीदाबाद सेंट्रल पार्क में स्वर्णकार समाज द्वारा "स्वर्णकार नेतृत्व संगम" का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता स्थापित करना और शिक्षा, रोजगार तथा राजनीतिक भागीदारी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना रहा।
इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, लोकसभा सांसद राजेश वर्मा (खगड़िया), विधायक विनय वर्मा (शोहरतगढ़), विधायक मोहन वर्मा (हाटा), एमएलसी जीवन कुमार, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, विधायक सुनील सोनी, विधायक सविता कपूर, विधायक मुकेश टंडन, विधायक प्रीतम सिंह पंवार तथा न्यायमूर्ति हरिपाल वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विकास वर्मा और हरियाणा के व्यापारी नेता सुरेश वर्मा ने बताया कि संगम का उद्देश्य समाज की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर समाधान की दिशा तय करना है। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्णकार समाज अब अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संगठित होकर आगे बढ़ेगा।
इस दौरान हरियाणा में स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन, महाराज अजमीढ़ देव के नाम पर अवकाश घोषित करने, उनके नाम पर डाक टिकट और सिक्का जारी करने तथा शिक्षा व रोजगार में समाज की भागीदारी बढ़ाने की मांग उठाई गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत, राष्ट्रीय सचिव अशोक सूरी, सत्यनारायण सेठ, सत्यम भारती, विवेक वर्मा, अमन वर्मा, हर्षित वर्मा, जितेंद्र वर्मा उर्फ बिट्टू भाई, श्यामसुंदर वर्मा, सचिन वर्मा सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld