कादियां, 7 अप्रैल (ज़ीशान) – भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा मंडल कादियां द्वारा मंडल प्रधान गुलशन वर्मा की अगुवाई में शहीद राम प्रकाश प्रभाकर चौक में मनाया गया। इस मौके पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।
मंडल प्रधान गुलशन वर्मा ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और कादियां में भी यह दिन उत्साह के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिद्धांतों पर चलते हुए देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, औद्योगिक विकास तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्टी से जुड़कर देश निर्माण में अपना योगदान दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए मार्ग पर चलें।
इस अवसर पर कुलविंदर कौर गुराया (पूर्व जिला उपप्रधान), पूर्व मंडल प्रधान जोगिंदरपाल भुट्टो, वरिंदर खोसला (पूर्व मंडल प्रधान), पंडित अशोक शर्मा, जनरल सचिव अश्वनी वर्मा, गोरी खोसला, सतीश सूरी, संदीप भगत, आचल महाजन, पंडित ओंकार शास्त्री, राज कुमार शर्मा, कार्तिक शर्मा, रजनीश महाजन, सोनू सहगल, राज कुमार, डिपल भनोट, संजीव मैनन, अनीश बलग्गन, दीपक चौहान, नरेश अरोड़ा और राज कुमार जीटर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
