कादियां में शिवरात्रि की रही धूम, जगह जगह लगाए लंगर

कादियां में शिवरात्रि के संबंध में लगाए गए लंगरों में सेवा करते श्रद्धालु, कलाकार भगति गीत गाते हुए। (ज़ीशान)

कादियां, 15 फ़रवरी (ज़ीशान) – आज कादियां में शिवरात्रि का त्योहार बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। शहर में जगह-जगह प्रसाद और लंगर लगाए गए। वहीं शहर को दुल्हन की भान्ति सजाया गया था। कादियां की सब से ऊंचाई पर स्थित प्राचीन शिवाला मन्दिर में में भगतों के धूम रही। जहां हर प्रकार के व्यंजनों के लंगर विवाह समारोह की भांति लगा रखे थे। इसी प्रकार शिव भगत समिति, पीर निगाह लंगर कमेटी, अशोक नैयर व मार्कीट, सभी मंदिरों की और से लंगर लगाए गए थे। कलाकारों द्वारा शिव भगति के गीत सुनते झूमते श्रद्धालु दिखाई दिए।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld