पंजाब भाजपा के कार्याकारी प्रधान अश्विनी शर्मा ने विजय कुमार चौहान के परिजनों से किया शोक व्यक्त

भाजपा के पंजाब कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा दिवंगत परिजनों से शोक व्यक्त करते हुए। (ज़ीशान)

कादियां, 6 जनवरी (ज़ीशान) – ओबीसी मोर्चा पंजाब के पूर्व प्रधान रजिंद्र बिट्टा के जीजा विजय कुमार चौहान के निधन पर पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा ने हरचोवाल स्थित उनके निवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर रजिंद्र बिट्टा ने अश्विनी शर्मा को परिवार के सदस्यों से मिलवाया। अश्विनी शर्मा ने दिवंगत के पुत्र राजन और भाई अशोक कुमार से दुःख साझा करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे और उनकी पार्टी परिवार के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर शिवबीर सिंह राजन, बघेल सिंह, बलजिंद्र सिंह दकोहा, उमेश्वर महाजन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld