बावा लाल जी के प्रकाशोत्सव पर 20 को जिला में छुट्टी हो- करतारचंद तारा

सतिगुरु श्री बावा लाल जी।

कादियां, 6 जनवरी (ज़ीशान) –  सतिगुरु श्री बावा लाल जी के 671वें प्रकाशोत्सव पर 20 जनवरी को जिला स्तरीय छुट्टी घोषित की जाये। यह मांग आज यहाँ स्थानीय मंदिर बावा लाल जी के सेवादार करतारचंद तारा ने ज़िला प्रशासन से की। उन्होंने कहा कि सतिगुरु श्री बावा लाल जी का जन्म इस वर्ष 20 जनवरी 2026, को दरबार श्री ध्यानपुर धाम में बहुत ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। कादियां तथा बाक़ी स्थानों में प्रातः प्रभात फेरियाँ भी निकली जा रही है। इस दिन देश-विदेश तथा कादियां और आस पास के इलाको से बहुत सी संगत पैदल ही दरबार श्री ध्यानपुर धाम में नतमस्तक होती है। सतिगुरु श्री बावा लाल जी के जन्म दिहाड़े वाले दिन माहौल एक बड़े मेले जैसा होता है। इलाके के लोगों में बावा लाल जी के प्रति बहुत अधिक श्रद्धा है और हर धर्म के लोग इस मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सतिगुरु श्री बावा लाल जी के प्रति लोगों की आस्था को देखते हुए जिला गुरदासपुर में जिला स्तरीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि श्रद्धालु निर्विघ्न इस समागम में हिस्सा ले सकें।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld