कबड्डी खिलाड़ी राणा बल्लाचोरिया की हत्या पंजाब में गुंडा राज की निशानी- गुलशन वर्मा

भारतीय जनता पार्टी मंडल कादियां के अध्यक्ष गुलशन वर्मा। (ज़ीशान)

कादियां, 16 दिसंबर (ज़ीशान) – भारतीय जनता पार्टी मंडल कादियां के अध्यक्ष गुलशन वर्मा ने कहा कि कबड्डी खिलाड़ी राणा बल्लाचोरिया की सरेआम हत्या पंजाब में गुंडा राज को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि खेल आयोजन के दौरान कबड्डी खिलाड़ी की हत्या होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए मजबूत सरकार की आवश्यकता है।


Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld