| बाजवा स्कूल में कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में श्री शर्मा व्यंजन चख बच्चों का मनोबल बढ़ाते। (ज़ीशान) |
कादियां, 23 दिसंबर (ज़ीशान)- एस.एस. बाजवा स्कूल में पेरेंट्स–टीचर मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया।
मीटिंग के साथ 'कुकिंग विदाउट फायर' प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें कक्षा 6वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर सैंडविच, फ्रूट सलाद, भेल पूरी, स्प्राउट्स चाट, मिठाई और एनर्जी ड्रिंक जैसे पौष्टिक व्यंजन तैयार किए।
स्कूल निदेशक एम.एल. शर्मा, प्रधानाचार्य कोमल अग्रवाल और वाइस प्रिंसिपल कपिल शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई और विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। स्कूल अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा और कोऑर्डिनेटर शालिनी शर्मा ने छात्रों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।