ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकवादी हमले पर अहमदिया मुस्लिम जमाअत के विश्व प्रमुख हज़रत मिर्ज़ा मसरूर अहमद ने कड़े शब्दों में की निंदा

 


कादियां, 16 दिसंबर (ज़ीशान) – ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच में हुए आतंकवादी हमले के बाद, अहमदिया मुस्लिम जमाअत के विश्व प्रमुख, हज़रत मिर्ज़ा मसरूर अहमद साहिब ने कहा: विश्वभर की अहमदिया मुस्लिम जमाअत की ओर से, मैं ऑस्ट्रेलिया में यहूदी समुदाय के निर्दोष सदस्यों को निशाना बनाकर किए गए इस घृणित आतंकवादी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। किसी भी परिस्थिति में इस प्रकार की हिंसक कार्रवाइयों को उचित नहीं ठहराया जा सकता। इस्लाम मानव जीवन की पूर्ण पवित्रता को कायम रखता है और यह घोषित करता है कि एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या करना पूरी मानवता की हत्या के समान है। इसलिए आतंकवाद और घृणा के कार्य इस्लाम की वास्तविक शिक्षाओं के सर्वथा विपरीत हैं। एक मुसलमान के रूप में, हमारा धर्म हमसे यह अपेक्षा करता है कि हम सभी धर्मों और विश्वासों के लोगों के प्रति प्रेम, करुणा और उदारता का प्रदर्शन करें। इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं, और हम उन सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं जो इस हमले में घायल हुए हैं।”


Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld