डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल कादियां में 13वां डॉ. केदार नाथ मल्हन मेमोरियल स्पोर्ट्स फेस्टिवल आयोजित

कादियां डी.ए.वी.स्कूल में 13वां डॉ. केदार नाथ मल्हन मेमोरियल स्पोर्ट्स फेस्टिवल के अवसर पर विजयी खिलाड़ियों को सन्मानित करते मुख्यातिथि अन्य। (ज़ीशान)

कादियां, 23 दिसंबर (ज़ीशान)- डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल कादियां में 13वां डॉ. केदार नाथ मल्हन मेमोरियल स्पोर्ट्स फेस्टिवल आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई स्कूल के चेयरमैन बी.के. मित्तल ने की। डॉ. केदार नाथ मल्हन पेशे से डॉक्टर और समाजसेवी थे तथा कादियां नगर कौंसिल के निर्विरोध प्रधान भी रह चुके थे।
इस अवसर पर उनके पोते नवीन मल्हन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जबकि स्कूल की मैनेजर डॉ. अंजना गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर रहीं। नवीन मल्हन ने दीप प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट के बाद प्रिंसिपल सतीश कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया और खेलों को शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। विद्यार्थियों ने पंजाबी लोकनृत्य लुड्डी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। नवीन मल्हन ने विद्यार्थियों को मेहनत, नशों से दूर रहने और माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्पोर्ट्स फेस्टिवल के लिए 60 हजार रुपये देने तथा बच्चों की भलाई के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर रमेश भंडारी ने 11,000 रुपये और सुभाष अबरोल ने 5,100 रुपये का योगदान दिया। पूर्व प्रधानाचार्य अंग्रेज सिंह बेपराय ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। पूर्व चेयरमैन कर्नल बलराज सिंह के पुत्र आर.डी. सिंह ने प्राथमिक विद्यालय के दो कमरों के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये दान किए। मंच संचालन रविंदर कुमार ने किया। मल्हन, नवदीप सिंह और सुनील रावत को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कुसम लता भंडारी, ममता डोगरा, सरबजीत कौर, दलजीत सिंह बाजवा, मनजिंदर सिंह, लखविंदर कौर, नवदीप अबरोल, अनिल वर्मा, नवीन कुमार, नरिंदर भाटिया, सुरिंदर महाजन, मिंटू घुम्मन, जोगिंदर कुमार, जोगिंदर पाल, केवल, डॉ. मंगत राम, जनक राज, प्रदीप सहगल, दिनेश अबरोल, अश्वनी शर्मा, मनमोहन गुप्ता, सुखदेव राज, मीनाक्षी भारद्वाज, केवल कृष्ण गुप्ता, अश्वनी वर्मा, भीम सेन सेठ, मंगा राम, संजीव कुमार, आरती, संजीव विग, रितेश शर्मा, जसविंदर सिंह, हरनूर सिंह, बलराम दास सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld