कादियां के कृष्ण मंदिर में सुभाष दीवान परिवार ने बाँटे कंबल

कादियां के कृष्ण मंदिर में चेयरमैन सुभाष दीवान काले शाह अपने परिवार के साथ कंबल बाँटते हुए। (ज़ीशान)

कादियां, 2 नवंबर (ज़ीशान) – नवमी-दशमी के मेले के उपरांत कादियां स्थित कृष्ण मंदिर में चेयरमैन सुभाष दीवान उर्फ काले शाह और उनके परिवार की ओर से ज़रूरत मंद लोगों को कंबल बाँटे गए और दान-दक्षिणा दी गई।
इस अवसर पर सुभाष दीवान ने कहा कि उनके परिवार की ओर से हर वर्ष नवमी-दशमी के पावन अवसर पर कंबल वितरण सेवा की जाती है। उन्होंने कहा कि यह मानवता की सेवा का सबसे अच्छा तरीका है और प्रत्येक दानी व्यक्ति को अपनी मेहनत की कमाई में से कुछ हिस्सा निकालकर ऐसे धार्मिक आयोजनों में भाग लेना चाहिए।
कृष्ण मंदिर के प्रधान मनोज कुमार, अशोक कुमार और सुरिंदर छाबड़ा ने कहा कि सुभाष दीवान द्वारा की जाने वाली यह सेवा अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को समाज सेवा में योगदान देना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को सहायता मिल सके।
इस मौके पर कृष्ण मंदिर के संरक्षक अशोक शर्मा, प्रधान मनोज कुमार, विवेक दीवान, गुरबचन लाल, विजय कुमार विज्ज, मंगलदेव भाटिया, रोशन लाल सहगल, रविंदर दीवान, सुमित नरूला, विकास पुष्कर्ण, महादीप शर्मा, शिव कुमार छाबड़ा, प्रियंका शर्मा, अनिल शर्मा, विपिन अरोड़ा, रेखा पुरी, विमला अंजू अरोड़ा, कांता, रानी महाजन, सुमन, ज्योति भाटिया, मीरा शर्मा, सरोज, राम प्यारी, निर्मला और मधु आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld