कादियां में भाजपा मंडल ने बिहार जीत पर मनाया जश्न

कादियां के प्रभाकर चौंक में भाजपा वर्करों के साथ बिहार जीत का जश्न मानते भाजपा मंडल प्रधान गुलशन सराफ आदि। (ज़ीशान)

कादियां, 15 नवंबर (ज़ीशान) – बिहार विधानसभा चुनाव में एन.डी.ए की जीत पर भाजपा मंडल कादियां ने अध्यक्ष गुलशन वर्मा के नेतृत्व में प्रभाकर चौक पर आतिशबाजी कर लड्डू बांटते हुए जश्न मनाया।
गुलशन वर्मा ने कहा कि बिहार की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों और जनता के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। यह जनता के विश्वास और सुशासन की विजय है, जो भाजपा को और मेहनत करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का समर्थन पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और भाजपा राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर कुलविंदर कौर गोराया, जोगिंदर पाल, वीरेंद्र खोसला, पंडित अशोक शर्मा, अश्विनी वर्मा, गोरी खोसला, डिंपल भनोट, बबलू भामरी, सतीश सूरी, रिक्की अबरोल, ऊंकार शास्त्री, राज कुमार, अचल महाजन, अनीश बलगन, परविंदर शर्मा, कुलदीप अरोड़ा सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld