| बाजवा स्कूल के 45वीं वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में विजेताओं को मेडल पहनाते हुए प्रताप बाजवा, व स्कूल प्रबंधक। (ज़ीशान) |
कादियां, 16 नवंबर (ज़ीशान) – स्थानीय एस.एस. बाजवा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 45वीं वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का दो दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। पहले दिन मुख्य अतिथि प्रताप सिंह बाजवा (विधायक कादियां) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विभिन्न अतिथियों को सम्मानित किया। डायरेक्टर एम.एल. शर्मा (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता), स्कूल अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ. शालिनी शर्मा, और प्रिंसिपल कोमल अग्रवाल ने कार्यक्रम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत ध्वजारोहण और पाँचों हाउस ब्यास, गंगा, कृष्णा, रावी और सतलुज के आकर्षक मार्चपास्ट से हुई। एन.एस.एस., स्काउट एंड गाइड और एन.सी.सी. ने भी हिस्सा लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्टेट डांस, सैनिक नृत्य और पंजाबी गिद्धा ने सभी का मन मोह लिया।
दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं 100, 200 और 400 मीटर रेस, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, डिस्कस थ्रो, रिले रेस और टग ऑफ वॉर। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जोगिंदर पाल सिंह (पूर्व विधायक पोंहा) ने खिलाड़ियों को राशि भेंट की। वहीं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा (पूर्व उपमुख्यमंत्री पंजाब) ने स्कूल के लिए 5 लाख भिजवाए।
बेस्ट एथलीट:
अंडर–14: गुरकीरत सिंह (रावी), अवनीत कौर (गंगा)
अंडर–17: साहिलप्रीत सिंह (रावी), जसबीर कौर (गंगा)
अंडर–19: अनमोलप्रीत सिंह और सिमरनप्रीत कौर (रावी)
डॉ. शालिनी शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया। अंत में रावी हाउस को बेस्ट हाउस ट्रॉफी घोषित किया गया। मंच संचालन कुलजीत कौर और रूबी वेहगल ने किया।