राष्ट्रीय स्वयंक सेवक संघ ने कादियां में मनाया शताब्दी समाहरोह

कादियां में राष्ट्रीय स्वयंक सेवक संघ के शताब्दी समाहरोह में संबोधित करते जिला प्रचार प्रमुख वरिन्द्र प्रभाकर, अध्यक्षता करते डा. भाटिया, डा. बाजवा, देशराज शर्मा आदि, संघ के भूतपूर्व वरिष्ठ संघी ब्रिज भूषण सिंह बेदी के साथ कुलविन्द्र कौर, महासचिव देशराज शर्मा व अन्य। (ज़ीशान)

एकजुटता,अनुशासन, चरित्र निर्माण तथा समाज सेवा हैं संघ के मुख्य उद्देश्य - देशराज शर्मा
कादियां, 5 अक्तूबर (ज़ीशान) – राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी समारोह का आयोजन स्थानीय पैलेस में किया गया। इस समारोह में प्रसिद्ध डाक्टर बलचरणजीत सिंह भाटिया समारोह के अध्यक्ष के रूप तौर पर उपस्थित हुये तथा डाक्टर बिक्रमजीत सिंह बाजवा विशेष मेहमान के तौर पर मौजूद रहे। विद्दा भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान दिल्ली के महासचिव  देशराज शर्मा बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सम्बोधन करते हुये डा. बलचरणजीत सिंह भाटिया ने कहा कि हम सौभागयवान हैं कि संस्था की शताब्दी मना रहे हैं, उन्होंने सबको बधाई देते हुये संक्षिप्त में संघ की स्थापना तथा इसकी गतिविधियों के बारे में चर्चा की।
मुख्य वक्ता देश राज शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इतिहास के बारे में बोलते हुये हुये कहा कि डा. केशवबलि राम हेडगेवार ने 25 सितंबर 1925 को विजयदशमी के दिन नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी जिनका मानना था कि भारत की स्वतन्त्रता और प्रगति के लिये समाज को संगठित और अनुशासित करना जरूरी है। उन्होंने आर.एस.एस को एक सांस्कृतिक और समाजिक संगठन के रूप में शुरू किया  जिसका उद्देश्य हिन्दु समाज को एकजुट करना और राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करना था। उन्होंने बताया कि डा. केशवबलिराम हेडगवार द्वारा आर.एस.एस की स्थापना के पीछे हिन्दु समाज की एकता, राष्ट्रीय चेतना का जागरण, चरित्र निर्माण तथा समाज सेवा शामिल थे। उन्होंने संघ में शाखा प्रणाली की शुरूआत की जिसमें स्वयंसेवक रोजाना एकत्रित होकर शारीरिक व्यायाम, खेल बौद्धिक चर्चा और राष्ट्रवादी गीतों का अभ्यास करते थे। यह प्रणाली स्वयंसेवकों में अनुशासन, नेतृत्व और भाईचारे की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण थी।
इस अवसर पर विशेष तौर पर ब्रज भूषण बेदी, आर.एस.एस के जिला प्रचार प्रमुख वरिन्द्र प्रभाकर, ऐडवोकेट अरूण शर्मा जिलाकार्यवाह, हितेश शर्मा विभाग प्रचार प्रमुख, विपन्न पराशर नगर कार्यवाह, जिला कालेज विधार्थी प्रमुख प्रदीप कुमार, दर्शन सिंह, हितेश शर्मा, पवन भरद्वाज, मुकेश वर्मा, भाजपा की महिला विंग की पूर्व जिलाउपाध्यक्ष कुलविन्द्र कौर गोराया, भाजपा नेता कशमीर सिंह राजपूत, गौरव राजपूत, डा. कमल ज्योति, दिनेश भरद्वाज, प्रवीण सहगल, यूनीश महाजन, दिनेश अबरोल, मोंटी अबरोल, पूर्व कार्यकारी अधिकारी राजेश खोसला, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक शर्मा, वरिन्द्र खोसला, भाजपा मंडल प्रधान गुलशन वर्मा, केवल कृष्ण गुप्ता, अनुराग गुप्ता, महासचिव अशवनी वर्मा, नरेश आरोड़ा, सतीश सूरी, बलदेव राज, राजकुमार जुल्का, राज कुमार शर्मा, लाडा, विकाश शर्मा, जतिंदर राजपूत, अजय शर्मा आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

© Qadian Times. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld